Rescue from incurable disease

Rescue from incurable disease
लाइलाज बीमारी से मुक्ति उपाय है - आयुर्वेद और पंचकर्म चिकित्सा |

What are wondrous Ayurvedic Panchakarma therapy? क्या है चमत्कारिक आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा?

क्या है चमत्कारिक आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा?
डॉ मधु सूदन व्यास  
कायाकल्प, या REJUVENATION कर सकने वाली आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धत्ति पंचकर्म आज विश्वभर में एक चमत्कारिक थेरेपी के रूप में देखा जा रहा है,, प्रश्न उठता है की आखिर क्या है यह पंचकर्म चिकित्सा?
वर्तमान आपाधापी के इस युग में आजीविका उपार्जन प्रमुख आवश्यकता बन गया है। मध्यम  आय वर्ग और अभिजात्य वर्ग के व्यक्तियों का आवागमन के साधनो ने, सामान्य पैदल चलना, साइकलिंग, जैसा शारीरिक परिश्रम भी समयाभाव, और दूरस्त स्थान के चलते बंद तो हुआ ही, पर साथ ही व्यायाम, प्रात: या सायं भ्रमण भी बंद कर दिया है। परिणाम स्वरूप रोग प्रतिकार शक्ति (इम्युनिटी पावर) भी समाप्त होती रही हे। वर्तमान दवाओं ने भी नए नए काम्प्लिकेशन पैदा कर दिए हैं। एक रोग मिटता है, दूसरा दस्तक देता है । वर्तमान जीवन चर्या भी जिसमें न तो समय है और न ही धैर्य है, सभी प्राकतिक आचरण नियम पर न चलकर, सब कुछ लाभ तत्काल चाहते हें| मानव जीवन में एसे चमत्कार पूर्ण व्यवस्था आयुर्वेद की इस विधा "पञ्च कर्म चिकित्सा" में है| 
आयुर्वेद में कई कठिनता से ठीक होने वाले रोग जिनका कोई अन्य पेथी के पास इलाज नहीं है, के उपचार के लिए परीक्षित और प्रभावी ओषधि और व्यवस्थाओं का समृद्ध भंडार है। इसमें रोग निवारण के साथ महत्वपूर्ण बात यह भी है, की इससे शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के साथ ही सकारात्मक स्वास्थ्य और, रोगों की रोकथाम करके लाभ लिया जा सकता है|
भारत और विदेश में वैज्ञानिकों और चिकित्सकों आयुर्वेदिक उपचार के इस शास्त्रीय रूप में गहरी रूचि लेकर परख रहे हें उन्हें लगता है जैसे यह कोई चमत्कार है|  
आयुर्वेद के इस चमत्कारिक पद्धत्ति पर चलकर देश विदेश में, होटलों में अनेकों "स्पा" केंद्र जैसे खुल गए हैं। हमारे देश के रेलवे विभाग द्वारा चलती ट्रेनों में भी यह सुविधा देने का निर्णय अभी अभी लिया है, यह आयुर्वेद के लिए ही नहीं मानव जाती के लिए भी सुखद बात है। 
क्या है यह चमत्कार कर रही पंचकर्म चिकित्सा? 
आचार्य चरक ने आज से हजारों वर्ष पूर्व इस विधा को अपनाया, अश्वनी कुमारों ने इसी के मध्यम से च्यवन ऋषि के जर्जर शरीर को संशोधित कर फिर रसायन सेवन द्वारा च्यवन प्राश द्वारा कायाकल्प किया था|  
शास्त्रीय आयुर्वेदिक पंच कर्म चिकित्सा एक नजर में निम्नानुसार होती है। 
इस आयुर्वेदिक उपचार को प्रथम दृष्टि में (1)- संशोधन चिकित्सा [Purificatory therapy] और (2)- शमन चिकित्सा [palliative thearpy] इन दो भागों में विभाजित किया जा सकता है। 
यहाँ संशोधन या शुद्धि का विचार [थ्योरी] के द्वारा, कई रोगों का स्थायी इलाज, एवं इम्युनिटी बढाने के लिए किया गया है| दुनिया में कोई भी अन्य चिकित्सा विज्ञान, आयुर्वेद की पंचकर्म चिकित्सा के या इसी तरह के किसी भी सिद्धांत या चिकित्सा जैसा नही है|
आज विश्व इस पंचकर्म पद्ध्ति से चकित है, अब हम सब पर पंचकर्म के इस प्रभाव को प्रदर्शित करने की चुनोती है। हमारे देश की अधिकतर आयुर्वेद की संस्थायें [75% से अधिक] वास्तविक पंचकर्म के नम्म पर केवल स्नेहन और स्वेदन कर रहीं है| इसलिए पंचकर्म चिकित्सा के पूर्ण अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं हो पा रहे हैं|
होटल, स्वास्थ्य रिसॉर्ट्स, ब्यूटीशियन, क्लीनिक और स्पा केन्द्रों, मालिश केंद्र में एक अलग तरीके का पंचकर्म लोकप्रिय हो रहा है, इसलिए यह हम आयुर्वेद विज्ञान आधारित पंचकर्म के मानकों को विकसित करना और इसके बारे में जन जागरण करना अधिक आवश्यक हो गया है|
देश में आने वाले पर्यटक कुछ विशेष रोग से या थकान आदि विशेष लक्षणों से ग्रस्त होते हें, पंचकर्म प्रक्रियाओं के द्वारा लाभ और रहत दी जा सकती है| 
इसी तरह हम स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए पंचकर्म चिकित्सा पद्धत्ति को जोड़कर चिकित्सा पर्यटन को बढावा भी दे सकते हें| भारतीय रेलवे का इसी दृष्टि से परिकल्पना की जा रही है| 
शास्त्रीय पंचकर्म निम्नानुसार है|
[1] पूर्व कर्म (मख्य पंचकर्म कार्य की पूर्व कार्य) जिस प्रकार किसी गंदे कपडे पर रंग नहीं चड़ता, उसे पाहिले साफ़ करना होता है , उसी प्रकार पूर्व कर्म के द्वारा श्री को शुद्ध बनाया जाता है।            (a) पाचन Pachan ( पाचन क्रिया ठीक करना) हाजमा ठीक नहीं होगा तो सब व्यर्थ है| 
(b) स्नेहन Snehan (Oleation theraphy), ओषधिय तेलों या घृत आदि स्नेह (चिकानाई) की विशेष लय में मालिश (साधारण की जाने वाली मालिश नहीं), और स्नेह पान (खिलाना-पिलाना) को स्नेहन कहते है। 
(c) स्वेदन  Swedan (औषधीय सेंक), ओषधियो की भाप,आदि से स्वेदन अर्थात पसीना की लाकर शारीर के मल (गन्दगी) को निकलते रहने की प्रक्रिया इसके अंतर्गत की जाती है|
[2] प्रधान कर्म (मुख्य प्रक्रिया)
(1) वमन कर्म (चिकित्सीय वमन द्वारा चिकित्सा)- विशेष प्रक्रिया द्वारा विशेष द्रव्यों की शयत से निपुण चिकित्सक की देखरेख में वमन (उलटी) कराई जाती है| इसमें व्यक्ति को किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होता| यह प्रक्रिया इतनी वैज्ञानिक है की वमन(उल्टी) पूर्व निर्धारित संख्या और मात्रा में होती है, रोगों को किसी प्रकार जल की कमी (डीहाईडरेशन) नहीं होता| यह इतनी चमत्कारिक रूप से करवाई जाते है जिससे रोगी तुरंत बाद स्वयं को स्वस्थ और उर्जा-वान निरोगी अनुभव करता है| 
(2) विरेचन Virechana कर्मा (चिकित्सीय विरेचन), सामान्य भाषा में इसे दस्त लगाना कुछ लोग समझते हें, परन्तु यह चिकित्सक द्वारा नियंत्रित सटीक होता है की पूर्व निर्धारित बार संख्या, मात्रा और चाहे गए रूप में होता है| इसमें भी रोगी उसी प्रकार से स्वस्थ अनुभव करता है।    
(3) वस्ति -निरुह वस्ति  Nirooh Vasti  (ओषधिय काढ़े/आदि से एनीमा) - यह विशेष प्रकार से विशेष रोग के लिए विशिष्ट ओषधि द्वारा शारीर की गन्दगी को बहार करने की प्रक्रिया है। 
(4)अनुवासन वस्ति Anuwasan visti (चिकित्सीय घी तेल, दूध, ओषधि क्वाथ आदि का एनीमा), उपरोक्तानुसार पर कुछ भिन्न इससे शरीर को शक्ति उसी तरह मिलती है जैसे बोटल चडाने या रक्त देने से मिलाती है| 
(5) नस्य कर्म (Nasya) (नासिका द्वारा ओषधि देना) नासिका के द्वारा साइनस आदि में सीधे ओषधि तैल, घी, या अन्य ओषधि, पहुंचाने की प्रक्रिया|   
[3] पश्चात् कर्म (प्रधान कर्म के पश्चात् उपचारात्मक उपाय) जैसा की नाम से पता चलता है प्रमुख पंचकर्म के पश्चात किया जाने वाला पोस्ट ओपरेटिव जैसा कार्य है|
(1) संसर्जन कर्म (पश्चात् चिकित्सा आहार आदि द्वारा) - उपरोक्त प्रक्रिया में शरीर शुद्ध हो जाता है, समान्य विकारों से छुटकारा मिल जाता है, उस समय यह संसर्जन कर्म अर्थात शारीर की समस्त प्रक्रियाओं को प्राक्रतिक बनाये रखने का कार्य किया जाता है|  
(2) रसायन और वाजीकरण (Rejuvenation या कायाकल्प चिकित्सा), -जैसे च्यवन ऋषि को श्री शुद्धि के बाद च्यवन प्राश रसायन देकर नव योवन दिया गया था, वैसे ही व्यक्ति विशेष की अवश्यकता के अनुसार  कायाकल्प [REJUVENATION] का कार्य किया जाता है|  
(3) शमन चिकित्सा (Palliative प्रशामक चिकित्सा), शमन के द्वारा व्यक्ति को सामान्य जीवन जीने के लिए तैयार कर दिया जाता है|
इस प्रकार से सम्पूर्ण पंचकर्म का कार्य संपन्न होता है|  इस कायाकल्प में  अधिकतम कुल मिलाकर 130 दिन का समय लग सकता है।
रोगों के अनुसार या व्यक्ति की परिस्थिति अनुसार कम से कम 1 दिन या अधिक  दिन में विभिन्न प्रक्रिया द्वारा रोग निवारण  और रोग निवारक शक्ति पुनर्जीवित की जा सकती है | 
इसी कारण  इसे एक चमत्कार के रूप में देखा जा रहा है | 
पंचकर्म में कोन कोन सी प्रक्रियाये होती हैं और किन रोगों के लिए कोन सी की जाना चाहिए, इस बारे में अगले लेख में आपको पड़ने मिलेगा। हम इसी प्रकार अपने लेखों में पंचकर्म की समस्त जानकारियां देने का प्रयत्न करेंगें। इससे न केवल सामान्य जन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे वरन चिकित्सा के छात्र, नव चिकित्सक, भी लाभ उठा सकेंगे| एक पंचकर्म सेंटर, क्लिनिक, होटेल सहित कहीं भी कैसे स्थापित किया जाये इस विषयक सम्पूर्ण जानकारी/ प्लान हमसे व्यक्तिगत संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है|  
हमारा उद्धेश्य आयुर्वेद के इस प्राचीन विधा (रहस्यों) को जनहितकारी बनाना और पंचकर्म के द्वारा देश को निरोगी बनाना है| इसके माध्यम से आयुर्वेद स्नातक/चिकित्सक अपनी आजीविका भी सम्मान से चला सकेंगे| 
अस्तु  
  • Ayurvedic therapy & Panchakarma procedures आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं पंचकर्म प्रक्रियाएं|    विशेष उपचार या चिकित्सा जो पंचकर्म के अंतर्गत किया जा सकता है?  लेख के बिंदु - सर्वांग अभ्यंग, सर्वांग धारा, पिच्छिल, सर्वांग स्वेद, नाडी स्वेद, पत्र पिंड स्वेद, शाष्टिक शाली स्वेद, तिल-माशा पिंड, अवगाह स्वेद, रुक्ष स्वेद, उद्वर्तन,  हरिद्र वस्ति,  उरो वस्ति,  शिरोधरा, शिरो वस्ति, कटी वस्ति, अक्षि तर्पण, मस्तिष्कय, अन्न लेपन,  वाष्प स्नान, रक्त मोक्षण, यह क्या हैं, और कैसे करते हें| 
  • और आगे पड़ेंगे -- पंचकर्म के द्वारा किन रोगों को ठीक किया जा सकता है और किन प्रक्रियाओं से बडती में इम्युनिटी? 
समस्त चिकित्सकीय सलाह रोग निदान एवं चिकित्सा की जानकारी ज्ञान(शिक्षण) उद्देश्य से हे| प्राधिकृत चिकित्सक से संपर्क के बाद ही प्रयोग में लें| आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल/ जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें। इसका प्रकाशन जन हित में किया जा रहा है।
आज की बात (28) आनुवंशिक(autosomal) रोग (10) आपके प्रश्नो पर हमारे उत्तर (61) कान के रोग (1) खान-पान (69) ज्वर सर्दी जुकाम खांसी (22) डायबीटीज (17) दन्त रोग (8) पाइल्स- बवासीर या अर्श (4) बच्चौ के रोग (5) मोटापा (24) विविध रोग (52) विशेष लेख (107) समाचार (4) सेक्स समस्या (11) सौंदर्य (19) स्त्रियॉं के रोग (6) स्वयं बनाये (14) हृदय रोग (4) Anal diseases गुदरोग (2) Asthma/अस्‍थमा या श्वाश रोग (4) Basti - the Panchakarma (8) Be careful [सावधान]. (19) Cancer (4) Common Problems (6) COVID 19 (1) Diabetes मधुमेह (4) Exclusive Articles (विशेष लेख) (22) Experiment and results (6) Eye (7) Fitness (9) Gastric/उदर के रोग (27) Herbal medicinal plants/जडीबुटी (32) Infectious diseaseसंक्रामक रोग (13) Infertility बांझपन/नपुंसकता (11) Know About (11) Mental illness (2) MIT (1) Obesity (4) Panch Karm आयुर्वेद पंचकर्म (61) Publication (3) Q & A (10) Season Conception/ऋतु -चर्या (20) Sex problems (1) skin/त्वचा (26) Small Tips/छोटी छोटी बाते (69) Urinary-Diseas/मूत्र रोग (12) Vat-Rog-अर्थराइटिस आदि (24) video's (2) Vitamins विटामिन्स (1)

चिकित्सा सेवा अथवा व्यवसाय?

स्वास्थ है हमारा अधिकार १

हमारा लक्ष्य सामान्य जन से लेकर प्रत्येक विशिष्ट जन को समग्र स्वस्थ्य का लाभ पहुँचाना है| पंचकर्म सहित आयुर्वेद चिकित्सा, स्वास्थय हेतु लाभकारी लेख, इच्छित को स्वास्थ्य प्रशिक्षण, और स्वास्थ्य विषयक जन जागरण करना है| आयुर्वेदिक चिकित्सा – यह आयुर्वेद विज्ञानं के रूप में विश्व की पुरातन चिकित्सा पद्ध्ति है, जो ‘समग्र शरीर’ (अर्थात शरीर, मन और आत्मा) को स्वस्थ्य करती है|

निशुल्क परामर्श

जीवन के चार चरणौ में (आश्रम) में वान-प्रस्थ,ओर सन्यास अंतिम चरण माना गया है, तीसरे चरण की आयु में पहुंचकर वर्तमान परिस्थिती में वान-प्रस्थ का अर्थ वन-गमन न मान कर अपने अभी तक के सम्पुर्ण अनुभवोंं का लाभ अन्य चिकित्सकौं,ओर समाज के अन्य वर्ग को प्रदान करना मान कर, अपने निवास एमआइजी 4/1 प्रगति नगर उज्जैन मप्र पर धर्मार्थ चिकित्सा सेवा प्रारंंभ कर दी गई है। कोई भी रोगी प्रतिदिन सोमवार से शनी वार तक प्रात: 9 से 12 एवंं दोपहर 2 से 6 बजे तक न्युनतम 10/- रु प्रतिदिन टोकन शुल्क (निर्धनों को निशुल्क आवश्यक निशुल्क ओषधि हेतु राशी) का सह्योग कर चिकित्सा परामर्श प्राप्त कर सकेगा। हमारे द्वारा लिखित ऑषधियांं सभी मान्यता प्राप्त मेडिकल स्टोर से क्रय की जा सकेंगी। पंचकर्म आदि आवश्यक प्रक्रिया जो अधिकतम 10% रोगियोंं को आवश्यक होगी वह न्युनतम शुल्क पर उपलब्ध की जा सकेगी। क्रपया चिकित्सा परामर्श के लिये फोन पर आग्रह न करेंं। ।

चिकित्सक सहयोगी बने:
- हमारे यहाँ देश भर से रोगी चिकित्सा परामर्श हेतु आते हैं,या परामर्श करते हें, सभी का उज्जैन आना अक्सर धन, समय आदि कारणों से संभव नहीं हो पाता, एसी स्थिति में आप हमारे सहयोगी बन सकते हें| यदि आप पंजीकृत आयुर्वेद स्नातक (न्यूनतम) हें! आप पंचकर्म चिकित्सा में रूचि रखते हैं, ओर प्रारम्भ करना चाह्ते हैं या सीखना चाह्ते हैं, तो सम्पर्क करेंं। आप पंचकर्म केंद्र अथवा पंचकर्म और आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रक्रियाओं जैसे अर्श- क्षार सूत्र, रक्त मोक्षण, अग्निकर्म, वमन, विरेचन, बस्ती, या शिरोधारा जैसे विशिष्ट स्नेहनादी माध्यम से चिकित्सा कार्य करते हें, तो आप संपर्क कर सकते हें| सम्पर्क समय- 02 PM to 5 PM, Monday to Saturday- 9425379102/ mail- healthforalldrvyas@gmail.com केवल एलोपेथिक चिकित्सा कार्य करने वाले चिकित्सक सम्पर्क न करें|

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

स्वास्थ /रोग विषयक प्रश्न यहाँ दर्ज कर सकते हें|

Accor

टाइटल

‘head’
.
matter
"
"head-
matter .
"
"हडिंग|
matter "